चौथी पत्रकार एकता कावड़ यात्रा 24 अगस्त को

पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर से मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर तक निकलेगी कावड़ यात्रा
खरगोन। पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य में निरंतर चौथे वर्ष पत्रकार एकता कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। नगर के समस्त पत्रकार चतुर्थ श्रावण सोमवार, 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर पर भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव जी की पूजा-अर्चना, अभिषेक कर व कावड़ में गंगा जल भरकर श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
पत्रकार एकता कावड़ यात्रा को लेकर सोमवार को स्थानीय गायत्री मंदिर सभागार पर बैठक हुई। बैठक में कावड़ यात्रा की रूपरेखा तय की गई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कसरावद रोड स्थित श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। मेलडेरेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना व गंगा जल अर्पित कर कावड़ यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर देश में खुशहाली, सुख-समृद्धि, सद्भाव और अच्छी बारिश की कामना की जाएगी। कावड़ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक व सेवाभावी संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। 
*यह रहेगा कावड़ यात्रा मार्ग*
कावड़ यात्रा शहर के झंडा चौक, सराफा बाजार, गुरु नानकदेव चौराहा, एमजी रोड, श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा, बिस्टान रोड तिराहा, बस स्टेंड, गजानंद सोनी तिराहा, फव्वारा चोक, टीआईटी काम्प्लेक्स होते हुए पुनः श्रीकृष्ण टॉकीज तिराहा पहुंचेगी। तत्पश्चात कावड़ यात्रा जवाहर मार्ग, राधा वल्लभ मार्केट, आरती टॉकीज, डायवर्शन रोड, महाराणा प्रताप चौक, नवग्रह पुल, कलेक्टोरेट, सुखपुरी, मनीष मार्केट होते हुए कसरावद रोड स्थित भगवान श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

Comments