असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स के जिलाध्यक्ष बने शुभम बगलाने

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स के खरगोन जिला अध्यक्ष बने शुभम बगलाने

पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का जताया संकल्प

खरगोन। पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत संगठन असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए खरगोन जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर शुभम बगलाने की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष आशुतोष पुरोहित की अनुशंसा पर की गई है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा द्वारा जारी किया गया।

जारी आदेश में प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने कहा कि असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला संगठन है। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि शुभम बगलाने के नेतृत्व में खरगोन जिला इकाई और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं संगठित होगी तथा जिले के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शुभम बगलाने ने नियुक्ति पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष आशुतोष पुरोहित का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशों के अनुरूप जिले के पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

शुभम बगलाने की नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पुरोहित, शशि शर्मा, राकेश जायसवाल, उमेश रेवलिया, रामेश्वर बड़ोले, प्रवीण पाल, नरेंद्र भटोरे, ओमप्रकाश रामणेकर, बबलू पाराशर, सोनू ठक्कर, कांतिलाल कर्मा, अंकित बड़ोले, अमित भटोरे, श्याम गुप्ता, हरीश कुमरावत, जाकिर खान, कन्हैया कुमरावत, दिनेश सागौर सहित जिलेभर के अनेक पत्रकार साथियों ने शुभम बगलाने को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में पत्रकारों की एकजुटता को और मजबूत करेगा तथा पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगा।

Comments