पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खरगोन में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दोबारा ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो रही है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी 27 मई तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से विद्यालय पहुंचकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कक्षा 10वीं के लिए आयु सीमा 14 से 16 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।
वहीं कक्षा 11वीं के वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में भी कुछ सीटें रिक्त हैं, जिन पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य अन्नू भाई पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं कॉमर्स संकाय के लिए इच्छुक विद्यार्थी 27 मई दोपहर 1:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण पत्रक एवं ऑप्शन फॉर्म विद्यालय समय में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रवेश केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सेवा श्रेणी 1 एवं 2 के आधार पर ही दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment