संगठनात्मक मजबूती और चुनावी सफलताओं से जुड़ा रहा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे का एक वर्ष

संगठनात्मक मजबूती और चुनावी सफलताओं से जुड़ा रहा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे का एक वर्ष
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के लिए बीता एक वर्ष संगठनात्मक दृष्टि से उल्लेखनीय उपलब्धियों वाला रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती नंदा ब्राह्मणे ने अपना एक वर्षीय कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में जिलेभर से पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। दिनभर सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई संदेशों का सिलसिला जारी रहा।
अपने कार्यकाल के दौरान श्रीमती ब्राह्मणे ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और अनुशासित बनाने पर विशेष ध्यान दिया। कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, सहभागिता और टीम भावना को बढ़ावा देने का परिणाम यह रहा कि पार्टी गतिविधियों में जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका लगातार मजबूत होती चली गई। संगठन में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा दिखाई दी, जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी रही।
चुनावी दृष्टि से भी यह कार्यकाल पार्टी के लिए उत्साहजनक रहा। भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव एकतरफा जीतकर पार्टी ने अपनी सांगठनिक ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं 9 जनवरी को महेश्वर के वार्ड क्रमांक 7 में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से मिली जीत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ाया। इन सफलताओं का श्रेय जहां समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है, वहीं जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती ब्राह्मणे की नेतृत्व क्षमता को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
श्रीमती ब्राह्मणे का मानना है कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह कार्य करने वाला संगठन है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के प्रति समान रूप से जिम्मेदार है। इसी भावना के चलते पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
वर्तमान में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य में भी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक निरंतर सक्रियता बनी हुई है। बीएलए-2 सहित सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, जिसकी सकारात्मक समीक्षा प्रदेश संगठन द्वारा भी की जा रही है।
शुभकामनाओं के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीमती ब्राह्मणे ने सभी शुभचिंतकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता किसी एक व्यक्ति का परिणाम नहीं होती, बल्कि सामूहिक प्रयासों से ही लक्ष्य हासिल होते हैं। आगामी समय में सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करना ही इस कार्यकाल की वास्तविक सफलता होगी, जिसके लिए संगठन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा 

Comments